प्रश्न 1. रजनी ने अमित के मुद्दे को गंभीरता से लिया, क्योंकि –
क. वह अमित से बहुत स्नेह करती थी।
ख. अमित उसकी मित्र लीला का बेटा था।
ग. यह अन्याय के विरुद्ध आवाज़ उठाने की सामर्थ्य रखती थी।
घ. उसे अखबार की सुर्खियों में आने का शौक था।
उत्तर: ग. यह अन्याय के विरुद्ध आवाज़ उठाने की सामर्थ्य रखती थी।
प्रश्न 2. जब किसी का बच्चा कमज़ोर होता है, तभी उसके माँ-बाप ट्यूशन लगवाते हैं। अगर लगे कि कोई टीचर लूट रहा है, तो उस टीचर से न ले ट्यूशन, किसी और के पास चले जाएँ... यह कोई मजबूरी तो है नहीं– प्रसंग का उल्लेख करते हुए बताएँ कि यह संवाद आपको किस सीमा तक सही या गलत लगता है, तर्क दीजिए।
उत्तर: प्रसंग: यह संवाद शिक्षा बोर्ड के निदेशक ने रजनी से तब कहा था जब रजनी ट्यूशन के इस रैकेट की शिकायत करने उनके कार्यालय पहुँची थी। मूल्यांकन और तर्क: शिक्षा के सर्वोच्च पद पर बैठे अधिकारी द्वारा ऐसी बात कहना पूरी तरह से गलत, संवेदनहीन और गैरजिम्मेदाराना है। इससे यह साबित होता है कि अधिकारी इस गंभीर समस्या और शिक्षा के बाजारीकरण से आँखें मूंदकर अपनी जिम्मेदारी से बचना चाहते हैं।
प्रश्न 3. 'तो एक और आंदोलन का मसाला मिल गया' – फुसफुसाकर कही गई यह बात–
क. किसने किस प्रसंग में कही?
ख. इससे कहने वाले की किस मानसिकता का पता चलता है?
उत्तर: क.जब रजनी मीटिंग में शिक्षकों की कम तनख्वाह और उनसे ज़्यादा पर दस्तखत करवाने के अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाते हुए कहती है कि ऐसे टीचर्स को संगठित होकर एक आंदोलन चलाना चाहिए और इस अन्याय का पर्दाफ़ाश करना चाहिए, तब हॉल में बैठे रजनी के पति ने धीरे से फुसफुसाकर कही।
ख. इससे कहने वाले की उदासीन, उपहासपूर्ण और गैर-गंभीर मानसिकता का पता चलता है।
वह समाज या शिक्षा व्यवस्था में फैली गंभीर समस्याओं और अन्याय के प्रति संवेदनशील नहीं है।
प्रश्न 4. रजनी धारावाहिक की इस कड़ी की मुख्य समस्या क्या है? क्या होता अगर–
क. अमित का पर्चा सचमुच खराब होता।
ख. संपादक रजनी का साथ न देता।
उत्तर: मुख्य समस्या: इस कड़ी की मुख्य समस्या शिक्षा के क्षेत्र में चल रहा ट्यूशन रैकेट और व्यावसायिक शोषण है।
क. अगर अमित का पर्चा सचमुच खराब होता: तो रजनी के लिए ट्यूशन रैकेट के खिलाफ आवाज उठाना और स्कूल प्रशासन या बोर्ड तक अपनी बात रखना बहुत कठिन हो जाता।
ख. अगर संपादक रजनी का साथ न देता: तो रजनी का यह संघर्ष चार दीवारों या स्कूल तक ही सीमित रहकर दम तोड़ देता। अखबार का साथ मिलने से इस व्यक्तिगत लड़ाई को व्यापक सामाजिक समर्थन, जनमत और ताकत मिली, जिससे पूरा शिक्षा विभाग हिल गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें