✨ एमपी बोर्ड कक्षा 9 से 12 के लिए संपूर्ण अध्ययन सामग्री ऑनलाइन टेस्ट एवं महत्वपूर्ण मार्गदर्शन का भरोसेमंद स्थान। ✨

29 अक्टूबर 2026

कक्षा 11 मॉडल पेपर No.- 1101

खंड 'क' : वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective Questions) 

(प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है : 8 × 1 = 8 अंक)

 प्र.1. 'ग़ज़ल' के रचनाकार दुष्यंत कुमार की रचना 'एक कंठ विषपायी' किस विधा की कृति है?
(क) कहानी संग्रह
(ख) उपन्यास
(ग) गीत-नाट्य / नाटक
(घ) निबंध
प्र.2. 'चंपा काले-काले अच्छर नहीं चीन्हती' कविता में  कलकत्ते जाने की बात कौन करता है?
(क) चंपा के पिता
(ख) कवि (त्रिलोचन)
(ग) चंपा की माँ
(घ) गाँव का ज़मींदार
प्र.3. 'रजनी' पटकथा में मुख्य पात्र 'रजनी' के पति का क्या नाम है?
(क) लीलाधर
(ख) रवि
(ग) अमित
(घ) नरेंद्र
प्र.4. व्याकरण की दृष्टि से 'आकाश-पाताल एक करना' किस श्रेणी के अंतर्गत आता है?
(क) लोकोक्ति
(ख) मुहावरा
(ग) शब्द-युग्म
(घ) बिम्ब-विधान

प्र.5. 'चंपा काले-काले अच्छर नहीं चीन्हती' कविता के रचयिता कौन हैं?
(क) दुष्यंत कुमार
(ख) त्रिलोचन
(ग) मन्नू भंडारी
(घ) कबीर
प्र.6. मन्नू भंडारी द्वारा रचित 'रजनी' मूलतः किस विधा/रूप में लिखी गई रचना/पाठ है?
(क) कहानी
(ख) उपन्यास
(ग) पटकथा / पट-कथा
(घ) एकांकी
प्र.7. दुष्यंत कुमार की 'गज़ल' में किसके साए में धूप लगने की बात कही गई है?
(क) पेड़ों के
(ख) दरख्तों के
(ग) मकानों के
(घ) बादलों के
प्र.8. व्याकरण में 'समान उच्चारण वाले लेकिन भिन्न अर्थ वाले शब्दों' को क्या कहते हैं?
(क) मुहावरे
(ग) लोकोक्तियाँ
(ख) शब्द-युग्म (श्रुतिसम भिन्नार्थक)
(घ) बिम्ब 

खंड 'ख' : अति लघुउत्तरात्मक प्रश्न (Very Short Answer Type)
(प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है : 6 × 2 = 12 अंक)
प्र.9. चंपा कलकत्ते पर वज्र गिराने की इच्छा क्यों व्यक्त करती है?                                             

उत्तर - नागार्जुन की कविता 'चंपा काले काले अक्षर नहीं चीन्हती' में चंपा नहीं चाहती कि उसका पति शादी के बाद उसे छोड़कर कमाने के लिए कलकत्ता जाए और उनका परिवार अलग हो, इसीलिए वह कलकत्ते पर वज्र गिरने की बात कहती है। 

प्र.10. पटकथा लेखन में 'दृश्य' (Scene) से क्या आशय है?                                                     

उत्तर - पटकथा में 'दृश्य' उस स्थान और समय को कहते हैं जहाँ एक ही समय में घटना घटित होती है और पात्र संवाद बोलते हैं। दृश्य परिवर्तन होने पर स्थान या समय बदल जाता है।

प्र.11. शब्द-युग्म किसे कहते हैं? एक उदाहरण दीजिए।                                                        

उत्तर - जब दो समान या मिलते-जुलते उच्चारण वाले शब्द साथ प्रयोग किए जाते हैं और उनके अर्थ भिन्न होते हैं, तो उन्हें शब्द-युग्म कहते हैं। जैसे: दिन-रात या चलते-चलते।

प्र.12. चंपा कवि से ऐसा क्यों कहती है कि "तुम दिन भर कागज ही गोदा करते हो"?                        

उत्तर - चंपा निरक्षर है। वह देखती है कि कवि दिन भर कलम से कागज़ पर कुछ न कुछ लिखते रहते हैं, जिसे वह 'कागज़ गोदना' कहती है।


प्र.13. पटकथा (Screenplay) से क्या तात्पर्य है?                                                       

उत्तर - पटकथा का अर्थ है 'पर्दे के लिए लिखी गई कथा'। फिल्म या टीवी धारावाहिकों के दृश्यों, संवादों और निर्देशक के निर्देशों का लिखित रूप पटकथा कहलाता है।


प्र.14. मुहावरे और लोकोक्ति में मुख्य अंतर क्या है?                                                         

उत्तर -  मुहावरा एक वाक्यांश होता है जो स्वतंत्र रूप से प्रयोग नहीं होता और इसका लाक्षणिक अर्थ होता है। जबकि लोकोक्ति एक संपूर्ण वाक्य होती है, जो लोक-अनुभव पर आधारित और स्वतंत्र रूप से प्रयोग की जाती है। 

खंड 'ग' : लघुउत्तरात्मक प्रश्न (Short Answer Type)
(प्रत्येक प्रश्न 5 अंक का है : 4 × 5 = 20 अंक) 

प्र.15. 'रजनी' पटकथा के माध्यम से मन्नू भंडारी समाज की किस कुरुति और शिक्षा जगत की किस समस्या पर करारा व्यंग्य करती हैं? विस्तार से लिखिए।                                                               

 उत्तर - व्यावसायिक शोषण: पाठ में दिखाया गया है कि कैसे स्कूल संचालक और शिक्षक ट्यूशन के नाम पर अभिभावकों का आर्थिक और मानसिक शोषण करते हैं।
         सामाजिक संदेश: यह पाठ हमें सिखाता है कि अन्याय के खिलाफ अकेले नहीं, बल्कि एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए, जैसा कि रजनी ने ट्यूशन रैकेट के खिलाफ अभियान चलाकर किया।

प्र.16. दुष्यंत कुमार की गज़ल के शेर "कहाँ तो तय था चराग़ाँ हर एक घर के लिए..." के माध्यम से कवि समाज की किस वास्तविकता को उजागर करना चाहते हैं? स्पष्ट कीजिए।                                       

उत्तर -  कवि इस शेर के जरिए उन राजनेताओं और व्यवस्था पर कटाक्ष करते हैं जो जनता से विकास और सुख-सुविधाओं के बड़े-बड़े वादे करते हैं।
   हकीकत में स्थिति यह होती है कि आम आदमी को भरपेट रोटी और मूलभूत सुविधाएं भी नसीब नहीं होतीं और लोग अंधेरे (कष्टों) में जीवन जीने को मजबूर हैं।              

प्र.17. 'रजनी' पाठ के आधार पर शिक्षा के व्यवसायीकरण और ट्यूशन रैकेट की समस्या पर प्रकाश डालते हुए रजनी के चरित्र की विशेषताएँ लिखिए।                                                                 

 उत्तर -शिक्षा का व्यवसायीकरण: 'रजनी' पाठ में दिखाया गया है कि कैसे स्कूल के शिक्षक बच्चों को जबरन ट्यूशन लेने के लिए मजबूर करते हैं और ट्यूशन न लेने पर अंक कम कर देते हैं।
   रजनी का चरित्र: रजनी एक साहसी, अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वाली, जुझारू और जागरूक नारी है जो इस भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन चलाती है और नियम बनवाती है।    

                                                                                                                   

प्र.18. दुष्यंत कुमार की 'गज़ल' में व्यक्त सामाजिक-राजनीतिक चेतना और व्यवस्था पर किए गए कटाक्ष का वर्णन कीजिए।                                                                                                    

उत्तर - दुष्यंत कुमार की गज़ल में सत्ता और सामाजिक व्यवस्था पर करारा व्यंग्य है।
        यहाँ लोक-कल्याणकारी वादों और ज़मीनी हकीकत के अंतर को दर्शाया गया है।
        कवि जनता को अपनी चुप्पी तोड़कर अपने अधिकारों के लिए आवाज़ उठाने और क्रांति करने की प्रेरणा देते हैं। 

 

 

 

 

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें