1. मियाँ नसीरुद्दीन को नानबाइयों का मसीहा क्यों कहा गया है?
उत्तर - मियाँ नसीरुद्दीन को नानबाइयों का मसीहा इसलिए कहा गया है क्योंकि वे रोटी बनाने की कला में निपुण हैं तथा 56 किस्म की मिटियाँ और रोटियाँ बनाने के अपने पारंपारिक हुनर पर गर्व महसूस करते हैं।
2. लेखिका मियाँ नसीरुद्दीन के पास क्यों गई थीं?
उत्तर - लेखिका कृष्णा सोबती मियाँ नसीरुद्दीन के पास एक पत्रकार के रूप में उनकी रोटी बनाने की विशेष कला और उनके खानदानी पेशे के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए गई थीं।
3. बादशाह के नाम का प्रसंग आते ही लेखिका की बातों में मियाँ नसीरुद्दीन की दिलचस्पी क्यों खत्म होने लगी?
उत्तर - मियाँ नसीरुद्दीन को अपने बुजुर्गों के किसी खास बादशाह के यहाँ काम करने की सटीक जानकारी या नाम याद नहीं था, इसलिए लेखिका के बाल की खाल निकालने वाले प्रश्नों से बचने के लिए उनकी दिलचस्पी खत्म होने लगी।
4. 'मियाँ नसीरुद्दीन के चेहरे पर किसी दबे हुए अंधड़ के आसार देख यह मज़मून न छेड़ने का फ़ैसला किया' — इस कथन के पहले और बाद के प्रसंग का उल्लेख करते हुए इसे स्पष्ट कीजिए।
उत्तर - पहले का प्रसंग: लेखिका ने उनसे उनके बुजुर्गों द्वारा शाही बावर्चीखाने में काम करने और बादशाह के नाम के बारे में प्रश्न पूछा था।
बाद का प्रसंग: लेखिका ने उनके चेहरे पर बिगड़ते भाव देखकर उनके कारीगरों, परिवार या बेटों के बारे में आगे कोई निजी सवाल पूछना उचित नहीं समझा।
5. पाठ में मियाँ नसीरुद्दीन का शब्दचित्र लेखिका ने कैसे खींचा है?
उत्तर - लेखिका ने मियाँ नसीरुद्दीन का शब्दचित्र खींचते हुए उन्हें सत्तर वर्ष के बुजुर्ग, आँखों में मँजाव व काइयांँपन, चेहरे पर अनुभव की परिपक्वता और एक मँजे हुए उस्ताद के आत्मविश्वासी अंदाज के रूप में चित्रित किया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें